मुजफ्फर नगर, जुलाई 15 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर क्षेत्र के ग्राम सरबराहपुर उर्फ तुरहेड़ी निवासी एक किसान ने पंजाब नेशनल बैंक की कुतुबपुर शाखा में तैनात बैंक मित्र और उसके पिता पर फर्जीवाड़ा कर उसके नाम से 1.45 लाख रुपये का ऋण निकालने का आरोप लगाया है।सरबराहपुर उर्फ़ तुरहेड़ी निवासी किसान नूरु पुत्र शराफत में मीरापुर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसके गांव का शुभम व उसका पिता सुरेन्द्र पंजाब नेशनल बैंक की कुतुबपुर शाखा में बैंक मित्र बताकर कार्य करते है पीड़ित का आरोप है कि उसने किसान क्रेडिट कार्ड के अलावा किसी अन्य ऋण के लिए न तो आवेदन किया और न ही कोई दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर किए। यह भी पढ़ें- बैंक की शाखा में सीबीसीआईडी की छापेमारी आरोप है सोमवार को वह बैंक में अपने किसान क्रेडिट कार्ड के खाते की जानकारी लेने गया तो शुभम ने उसे बता...