मुजफ्फर नगर, जुलाई 3 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। सैंट्रल बैंक की मीरापुर शाखा में दो लाख रुपये जमा करने गए एक व्यक्ति ने कैशियर पर 16 हज़ार रुपये गायब करने का आरोप लगाया। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज चैक कराने की मांग की।

शिकायत के बाद पुलिस को बुलानाबैंक कर्मियों द्वारा फुटेज दिखाने में आनाकानी करने पर पीड़ित ने हंगामा करते डायल 112 पर शिकायत दर्ज करा पुलिस को मौके पर बुला लिया। मीरापुर के मौहल्ला कोटला निवासी इकराम पुत्र इब्राहिम अपनी पत्नी शबनम के साथ गुरुवार को सेंट्रल बैंक की मीरापुर शाखा में शबनम के खाते में दो लाख रुपये जमा करने आया था। इकराम व उसकी पत्नी शबनम का आरोप है कि उन्होंने गिनकर कैश काउंटर पर कैशियर को दो लाख रुपये दिए। आरोप है कि इस दौरान कैशियर ने कैश नीचे रख लिया और उनसे कहा कि इसमें 16हज़ार रुपये कम है ये मात्र 1लाख 84 ह...