मुजफ्फर नगर, सितम्बर 16 -- Muzaffarnagar News: मोरना। भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेलड़ा स्थित जूनियर हाईस्कूल शहीद अमरेश पाल में सोमवार रात चोरों ने ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। प्रधानाध्यापक अजय जैन के अनुसार, चोर स्कूल से गैस सिलेंडर, बैटरा, अग्निशमन सिलेंडर, बर्तन, राशन, वजन तोलने की मशीनें, स्टेशनरी और खेल का सामान ले उड़े। चोरों ने स्कूल में ठहरे जल निगम के मजदूरों का कमरा बाहर से बंद कर दिया और उनकी एक बाइक भी चुरा ली। मजदूरों की सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...