Muzaffarnagar News: बेटे के 18वें साल पर पूरे परिवार ने किया रक्तदान
मुजफ्फर नगर, जुलाई 16 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर रक्तदान क्षेत्र की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति के सदस्य अमित पटपटिया के पुत्र आदित्य मोहन ने अपने 18वें जन्मदिन पर पहला रक्तदान कर समाज के सामने एक नई मिसाल पेश की है। इस खास मौके पर आदित्य से प्रेरित होकर उनके पूरे परिवार ने भी रक्तदान किया।रक्तदान करने वालों में आदित्य के पिता अमित पटपटिया (38वां रक्तदान), माता मनी पटपटिया (28वां रक्तदान) और चचेरे भाई अक्षत पटपटिया (दूसरा रक्तदान) शामिल रहे। अमित पटपटिया ने बताया कि उनके परिवार में रक्तदान को ईश्वर की आराधना माना जाता है। वहीं, माता मनी पटपटिया ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य समाज को यह संदेश देना है कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित और जीवनदायिनी प्रक्रिया है। समर्पित युवा के संस्थापक संजीव अरोड़ा और शक्ति चौहान ने समाज से अपील की कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.