Muzaffarnagar News: बुढ़ाना में गणेश महोत्सव, विधि-विधान से हुई मूर्ति स्थापना
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 14 -- Muzaffarnagar News: गणेश चतुर्थी के अवसर पर कस्बे के मदनलाल हॉस्पिटल में गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधि-विधान के साथ हवन-पूजन कर भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापित की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति महाराज की पूजा-अर्चना कर सभी के सुख, समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। हवन के दौरान मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को नमन करते हुए परिवार और समाज की खुशहाली की प्रार्थना की। आयोजकों ने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं और उनकी आराधना से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। गणेश महोत्सव में डॉ. सोनू कश्यप, डॉ. सूची कश्यप, डॉ. विशाल कुमार पाल, मुकेश कश्यप, अभिनव कश्यप, विशाल, सचिन, अभिषेक समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Go...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.