मुजफ्फर नगर, अगस्त 11 -- Muzaffarnagar News: सावन के पावन अवसर पर मंगलवार सुबह क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे शिवभक्तों ने चांदनी वाला मंदिर, नदी मंदिर, योगपुरा सहित अन्य मंदिरों में भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते मंदिर परिसरों में लंबी कतारें लग गईं। कांवड़ियों ने गंगाजल चढ़ाकर भगवान शिव से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजते रहे। स्थानीय श्रद्धालु भी परिवार के साथ मंदिरों में पहुंचे और पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: मंदिरों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, शिवलिंग पर हुआ...