Muzaffarnagar News: बुरी तरह जल गए शव, दो की हुई पहचान, चार की शिनाख्त के लिए होगा डीएनए टेस्ट
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 10 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर भीषण हादसे में कार में जिंदा जले छह युवकों में से दो की ही परिजन पहचान कर सके हैं, जबकि चार युवकों की शिनाख्त नहीं हो पाई। आग में शव बुरी तरह झुलसने के कारण उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। अब मृत चारों युवकों की पहचान डीएनए टेस्ट से कराई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैंपल लेकर सुरक्षित रखे जा रहे हैं। डीएनए जांच एसएफएल गाजियाबाद लैब में कराई जाएगी। आग में शवों के बुरी तरह झुलसने के कारण इनमें से चार युवकों की पहचान परिजन भी नहीं कर पा रहे हैं। सिर्फ दो सगे भाई अंकित और राहुल के शवों की ही पहचान हो पाई है। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने भी परिजनों से बातचीत के बाद डीएनए जांच कराने की जानकारी दी। उन्होंने इस संबंध में सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया से बात की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.