Muzaffarnagar News: बुढ़ाना रोड पर कूड़ा डालने को लेकर हंगामा, पालिका ने दिया आश्वासन
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 12 -- Muzaffarnagar News: खतौली बुढ़ाना रोड स्थित एक स्कूल के सामने नगर पालिका द्वारा बनाए गए कूड़ा घर में कूड़ा डाले जाने को लेकर शुक्रवार को भाकियू कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार का कार्यकर्ताओं ने घेराव करते हुए कूड़ा डाले जाने की समस्या को लेकर नाराजगी जताई। काफी देर तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही।भाकियू कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का कहना था कि स्कूल के सामने लंबे समय से कूड़ा डाला जा रहा है। कूड़े के ढेर से उठने वाली दुर्गंध और गंदगी के कारण आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप था कि कूड़े के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। सबसे बड़ी चिंता स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को लेकर जत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.