मुजफ्फर नगर, अगस्त 23 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। कस्बे में रविवार को आपसी सौहार्द, भाईचारे और धार्मिक आस्था के प्रतीक 28वें बाबा जाहरवीर गोगाजी मेला छड़ियान का भव्य शुभारंभ हुआ। पूर्व विधायक उमेश मलिक एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ठाकुर रामनाथ सिंह ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान भाजपा ब्रजपाल सहरावत, मोनू ठाकुर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान माढ़ी मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. फलकुमार पंवार की अगुवाई में लगातार 28 वर्षों से मेले का आयोजन किया जा रहा है। कांधला मार्ग स्थित मैदान में लगे मेले में झूले, खेल-खिलौनों की दुकानें, खान-पान के स्टॉल और मनोरंजन के साधन लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हैं। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: बिरला मंदिर के 15 विशाल गेट से सुसज्जित होगा मेला मैदान उद्घाटन के साथ ही मेले में बड़ी संख्...