Muzaffarnagar News: बुढ़ाना में सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने सुनी जनसमस्याएं
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 25 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद हरेंद्र मलिक ने बुढ़ाना स्थित डाक बंगले में जनसुनवाई कर बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न गांवों और कस्बों से आए लोगों ने अपने क्षेत्र की लंबित समस्याओं व प्राथमिक आवश्यकताओं से सांसद को अवगत कराया।सांसद हरेंद्र मलिक ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के माध्यम से शीघ्र उचित कार्रवाई कराई जाएगी, ताकि क्षेत्रीय जनता को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। जनसुनवाई के माध्यम से सांसद ने सीधा संवाद कायम किया। इस अवसर पर आसिफ कुरैशी, कुंवर शोयब, नीरज बालियान, तौसीफ राही, नौशाद काला, नितिन शर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.