Muzaffarnagar News: बुढ़ाना में सपा और भीम आर्मी नेताओं को किया हाउस अरेस्ट
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 7 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। मस्जिद प्रकरण को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर आ गया है। सहारनपुर में किसी तरह की स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के नेताओं की गतिविधियों पर नजर बढ़ा दी है। इसी क्रम में बुढ़ाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी (अ) के राष्ट्रीय सचिव नवाब इम्तियाज, वसीम राणा, शोएब राणा तथा भीम आर्मी के जिला संगठन मंत्री हाजी नसीम अंसारी, नगर प्रभारी अनुज जाटव आदि को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर देर रात नेताओं के घर पहुंचकर उन्हें सहारनपुर जाने से रोक दिया। पुलिस की ओर से नेताओं को घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई। यह भी पढ़ें- मस्जिद ध्वस्तीकरण पर सियासत तेज; सपा का प्रतिनिधिमंडल सहारनपुर पहुंचा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.