Muzaffarnagar News: बुढ़ाना में छापेमारी में सात लाख का खाद्य तेल सीज
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarnagar News: नवरात्र के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुढ़ाना में छापेमारी की। ईदगाह रोड स्थित पारसनाथ ऑयल मिल प्रा. लि. और रिद्धी ट्रेडिंग कम्पनी से खाद्य पदार्थों के कुल 15 नमूने जांच के लिए लिए गए। टीम ने करीब 7.05 लाख रुपये मूल्य का 15 कुंतल खाद्य तेल और 11 लीटर फ्लेवरिंग एजेंट सीज किया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय अर्चना धीरान और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। पारसनाथ ऑयल मिल से मल्टी सोर्स एडिबल ऑयल के नौ नमूने लिए गए। वहीं, रिद्धी ट्रेडिंग कम्पनी से कुकिंग मीडियम के दो, फ्लेवरिंग एजेंट के तीन और पाम ऑयल का एक नमूना संग्रहित किया गया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: डेयरियों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.