Muzaffarnagar News: बुढ़ाना की मतदाता सूचियों में 6086 वोट का अंतर, 17 वार्डों में सत्यापन के आदेश
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 20 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। नगर पंचायत बुढ़ाना की मतदाता सूचियों में 6086 मतदाताओं का अंतर सामने आने के बाद प्रशासन ने सभी 17 वार्डों की सूचियों के सत्यापन के आदेश दिए हैं। तहसीलदार बुढ़ाना ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, लेखपालों और संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सत्यापन कर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। तहसीलदार द्वारा जारी पत्र के अनुसार, शिकायत मिली है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद 10 अप्रैल 2026 को जारी विधानसभा क्षेत्र-11 बुढ़ाना की अंतिम मतदाता सूची में नगर पंचायत से संबंधित भागों में 26,854 मतदाता दर्ज हैं। वहीं, नगर पंचायत बुढ़ाना के पंचायत एवं नगरीय निकाय के 17 वार्डों की सूची में 32,940 मतदाता हैं। दोनों सूचियों में 6,086 मतदाताओं का अंतर है। यह मामला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.