Muzaffarnagar News: बुढ़ाना अंडरपास के नीचे जलभराव से राहगीर परेशान
मुजफ्फर नगर, अगस्त 22 -- Muzaffarnagar News: खतौली खतौली-बुढ़ाना मार्ग स्थित बुढ़ाना अंडरपास के नीचे जलभराव राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। कई दिनों से अंडरपास के नीचे पानी भरा होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे आए दिन वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं।कुछ दिन पूर्व जलभराव से होकर गुजरते समय ई-रिक्शा पलट गया, जिसमें सवार कई लोग घायल हो गए। इसके अलावा पानी में छिपे गड्ढों के कारण कई बाइक सवार भी गिरकर चोटिल हो चुके हैं। अंडरपास से गुजरने वाले लोगों का कहना है कि पानी की गहराई और सड़क पर बने गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे हादसे का खतरा लगातार बना रहता है। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। ऐसे में अंडरपास के न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.