मुजफ्फर नगर, सितम्बर 14 -- Muzaffarnagar News: खतौली। कोतवाली क्षेत्र के सददीक नगर निवासी 11 वर्षीय बच्ची की बुखार के चलते उपचार के दौरान मौत हो गई। बच्ची करीब सात दिन पहले बुखार की चपेट में आई थी। कई स्थानों पर उपचार कराने के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रतनपुरी थाना क्षेत्र के बडसू निवासी इरफान पिछले कई वर्षों से परिवार के साथ सददीक नगर में रह रहे हैं। उनकी 11 वर्षीय बेटी निदा बुखार की चपेट में आ गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर बच्ची को मुजफ्फरनगर के बाल रोग विशेषज्ञ के यहां भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे नोएडा के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां करीब चार दिन तक उपचार चलने के बाद बच्ची की मौत हो गई।बच्ची की मौत क...