मुजफ्फर नगर, अगस्त 21 -- Muzaffarnagar News: मोरना खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर के बाहर फैली गंदगी से राहगीर परेशान हैं। ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते हुए शीघ्र साफ सफाई की मांग शासन प्रशासन से की।मोरना में स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर के बाहर फैली गंदगी और वहां से गुजरने वाले राहगीरों के लिए भारी परेशानी बनी हुई है। कार्यालय परिसर के बाहर बिहारगढ़ मार्ग किनारे गोबर के ढेर लगे हैं तथा जलभराव हो रहा है भारी गंदगी से दुर्गंध फैल रही है। ग्रामीण अशोक,रामकुमार, सन्दीप, सचिन,सूरज, पीयूष आदि ने बताया कि बीडीओ कार्यालय परिसर के बाहर फैली गंदगी चिंताजनक है जब कार्यालय परिसर के पास ही स्वच्छता नहीं होगी तो अन्य स्थानों की स्वच्छता कैसी होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई कराने की मांग शासन प्र...