मुजफ्फर नगर, सितम्बर 2 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर बेसिक शिक्षा विभाग मुजफ्फरनगर कार्यालय में लखनऊ से आई ऑडिट टीम ने अपनी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। लखनऊ से पहुंचे अधिकारियों ने विभाग में तैनात लेखाकारों से वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान हुए कुल खर्चों का लेखा-जोखा तलब किया है, हालांकि विभाग ने अभी आडिट टीम को पूर्ण दस्तावेज व बिल उपलब्ध कराए हैं।बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालय से लेकर स्कूलों में विभागीय खर्च का हिसाब लेने लखनऊ से ऑडिट टीम बीएसए कार्यालय पहुंची है। जांच के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय में पेन, स्टेशनरी, मेज-कुर्सी की खरीद सहित अन्य दैनिक कार्यों में खर्च हुई धनराशि का बिलों और आवंटन से गहनता से मिलान किया जा रहा है। सामान की गुणवत्ता भी देखने के लिए टीम ने तैयारी की है। इसके अतिरिक्त, ऑडिट टीम ने जनपद के कस्तूरब...