Muzaffarnagar News: बीआरसी पर समारोह में रसोइयों का किया सम्मान
मुजफ्फर नगर, अगस्त 23 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन रामनाथ ठाकुर की अध्यक्षता में बीआरसी में प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों का सम्मान समारोह आयोजित किया। एबीएसए किरण यादव के संरक्षण में हुए कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया। इस दौरान रसोइयों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। मानदेय दो हजार से बढ़ाकर तीन हजार रुपये कर दिया। इसके साथ ही रसोइयों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा तथा दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा देने की घोषणा की गई। ड्रेस के लिए मिलने वाली राशि भी 500 से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दी गई। कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापक बृजपाल राठी, अक्षय कुमार, कपिल कुमार समेत प्रधानाध्यापक, शिक्षक, शिक्षामित्र और रसोइया मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रसोइयों को मिली सौगात, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.