Muzaffarnagar News: बीआईटी कॉलेज में नर्सिंग छात्र-छात्राओं का हंगामा
मुजफ्फर नगर, जुलाई 11 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर बीआईटी कॉलेज में कम उपस्थिति के नाम पर 15 हजार से 26 हजार रुपये तक जुर्माना लगाए जाने के विरोध में शुक्रवार को जीएनएम और एएनएम के छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। परीक्षा फॉर्म जमा कराने पहुंचे छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए परिसर में धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। देर शाम तक प्रदर्शन जारी रहा। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन ने उनकी उपस्थिति कम बताते हुए भारी जुर्माना लगा दिया और फाइन जमा किए बिना परीक्षा फॉर्म स्वीकार करने से इनकार कर दिया। छात्रों ने पहले परीक्षा फॉर्म जमा कराने और बाद में जुर्माना जमा करने का अनुरोध किया, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। आरोप है कि इस दौरान कुछ छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों टिकेंद्र कुमार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.