मुजफ्फर नगर, सितम्बर 12 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। कस्बे में बिना पंजीकरण और मानकों के संचालित क्लीनिकों की भरमार के बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कांधला रोड स्थित एक क्लीनिक को सील कर दिया। क्लीनिक इसरार राणा के नाम से संचालित बताया गया, लेकिन जांच के दौरान वहां एक ऐसा व्यक्ति मरीजों का उपचार करता मिला, जिसके पास चिकित्सकीय डिग्री और जरूरी दस्तावेज नहीं थे। सीएचसी प्रभारी डा. प्रणव तेवतिया ने बताया कि टीम ने मौके पर मौजूद व्यक्ति से डॉक्टरी डिग्री समेत आवश्यक कागजात मांगे, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद क्लीनिक को सील कर दिया। कार्रवाई के बाद कस्बे में संचालित अन्य क्लीनिक भी सवालों के घेरे में आ गए हैं। आरोप है कि कई क्लीनिक डॉक्टरों के नाम पर पंजीकृत हैं, लेकिन वहां बिना डिग्री वाले लोग मरीजों का इलाज कर रहे ...