मुजफ्फर नगर, सितम्बर 10 -- Muzaffarnagar News: कस्बे में बस स्टैंड के निकट बिना अनुमति के रक्तदान शिविर चलाए जाने की शिकायत पर सीएचसी प्रभारी ने छापा मारकर आयोजकों से अनुमति के प्रपत्र मांगे। अनुमति का कोई भी प्रपत्र नहीं मिलने पर रक्तदान शिविर को बंद करा दिया गया। बाद में प्रपत्र उपलब्ध कराए जाने के बाद रक्तदान शिविर को पुनः शुरू करा दिया गया। बुधवार को मीरापुर में मुजफ्फरनगर की संस्था डा. तुषार चेरिटेबल ब्लड सेंटर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। संस्था द्वारा एक वेनीटी वैन लगाकर उसमें रक्तदाताओं से रक्तदान कराया जा रहा था। दोपहर में किसी ने सीएचसी प्रभारी डा. अर्जुन सिंह से बिना अनुमति रक्दान शिविर का संचालन किए जाने की शिकायत कर दी। मौके पर पहुंचे डा. अर्जुन सिंह ने रक्तदान शिविर आयोजकों से शिविर संचालित करने की अनुमति दिखान...