Muzaffarnagar News: बिना अनुमति पेड़ काटने पर कार्रवाई शुरू
मुजफ्फर नगर, जुलाई 18 -- Muzaffarnagar News: मोरना। गांव छछरौली में सरकारी भूमि से काटे गए तून के पेड की शिकायत ग्रामीण ने की थी।जिसपर वन विभाग ने संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू की है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव छछरौली निवासी निशान्त कुमार ने बुधवार को एसडीएम जानसठ को दिए पत्र में बताया कि उनके खेत के पास वन विभाग की जमीन में तून का बहुत बड़ा पुराना पेड़ खड़ा था, इसी भूमि के पास कब्रिस्तान भी है। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने निजी इस्तेमाल के लिए इस पेड़ को कटवाया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी मोरना रविकांत चौधरी ने बताया कि वन विभाग द्वारा पेड़ का मूल्यांकन कराये बिना पेड़ काटने पर संज्ञान लेकर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.