Muzaffarnagar News: बिना अनुमति के लगा मेला, चेयरपर्सन नाराज, ईओ ने सामान हटाने के दिए आदेश
मुजफ्फर नगर, अगस्त 17 -- Muzaffarnagar News: नगर पालिका के टाउन हाल मैदान में बिना किसी अनुमति के अवैध रूप से स्वतंत्रत्रता दिवस और तीज महोत्सव के अवसर पर मेला लगा दिया गया। कुछ सभासदों ने इस पर आपत्ति जताते हुए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप से शिकायत की। मैदान की क्षमता कम, अधिक भीड और चारदीवारी जर्जर होने से दुर्घटना होने की आशंका जताई गई। चेयरपर्सन ने इस मामले में तत्काल प्रभाव से सख्ती दिखाई। उधर ईओ पवन कुमार ने मेले को लेकर आए अनुमति आवेदन पत्र को निरस्त कर दिया। वहीं ठेकेदार को झूले आदि और सामान हटाने के निर्देश दिए है। शहर के मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी कंवर सैन जैन ने नगर पालिका के टाउन हाल मैदान में 15 से 22 अगस्त तक स्वतंत्रता दिवस और तीज महोत्सव मेले के आयोजन के लिए नगर मजिस्ट्रेट के समक्ष आवेदन किया था। यह भी पढ़ें- Nainital News: न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.