मुजफ्फर नगर, जुलाई 18 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। गांव पुरबालियान में बकाया बिजली बिल की वसूली को लेकर शनिवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया। पुरा बिजलीघर पर तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) मोहर सिंह और पूर्व प्रधानपति शौकत अली के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि ग्रामीणों और महिलाओं ने जेई को घेर लिया तथा दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल जेई को पहले बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज और बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया। उधर ग्रामीणों ने मंसूरपुर थाने में छह घंटे तक धरना दिया और हंगामा होता रहा। जानकारी के अनुसार जेई मोहर सिंह अपने सहयोगियों विनय और अश्वनी के साथ गांव पुरबालियान में बकाया बिजली बिल जमा कराने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि पूर्व प्रधानपति शौकत अली पर करीब दो लाख रुपये का बिजली...