मुजफ्फर नगर, सितम्बर 5 -- Muzaffarnagar News: भोपा। भोपा-मुजफ्फरनगर मार्ग पर गुरुद्वारे के पास शुक्रवार देर रात बिजली के पोल से बाइक टकराने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। नई मंडी थाना क्षेत्र के मखियाली निवासी दिनेश पुत्र शेर सिंह 24 वर्षीय शुक्रवार देर रात बाइक से भोपा की ओर आ रहा था। गुरुद्वारे के पास खड़े बिजली के पोल से उसकी बाइक टकरा गई, जिसमें दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में पोल से टकराई बाइक, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में को...