Muzaffarnagar News: बिजली कटौती से उद्यमी व ग्रामीण परेशान, डीएम व सांसद से शिकायत
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 4 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जनपद में लगातार हो रही बिजली कटौती और खराब ट्रांसफार्मरों के कारण उद्यमियों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से जहां छोटे-बड़े उद्योगों का कामकाज प्रभावित हो रहा है, वहीं गांवों में घरेलू उपभोक्ताओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद भी समय से नहीं बदले जाने की शिकायत सामने आ रही है।ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती का असर खेती पर भी पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से नलकूप नहीं चल पा रहे हैं, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं गर्मी के मौसम में लंबे समय तक बिजली गुल रहने से ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। कई गांवों में खराब ट्रांसफार्मरों के कारण अंधेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.