मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 18 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर मिशन शक्ति अभियान-6.0 के अंतर्गत पीआर पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।एसपी क्राइम एवं मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी इन्दु सिद्धार्थ द्वारा विद्यार्थियों को बाल विवाह, बाल श्रम एवं बाल तस्करी जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से लघु फिल्म प्रदर्शित कर विद्यार्थियों को जागरूकता एवं सतर्कता का संदेश दिया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन सुरक्षा एवं साइबर ठगी से सतर्क रहने के संबंध में जानकारी दी। एसपी क्राइम द्वारा छात्र-छात्राओं को बाल विवाह, बाल श्रम एवं बाल तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूक क...