मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार के निर्देशन में पीएम श्री कंपोजिट स्कूल तुगलकपुर में मिशन शक्ति के अंतर्गत बालिकाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भ्रमण कराया। प्रभारी प्रधानाध्यापक मेराज खालिद रिजवी के निर्देशन तथा रेणु व अल्पना के नेतृत्व में छात्राओं ने अस्पताल की कार्यप्रणाली समझी। भ्रमण के दौरान बालिकाओं ने पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टर निमित्त सिंह और मोहम्मद हमजा से परामर्श लेने की प्रक्रिया सीखी। फार्मासिस्ट योगेश कुमार शर्मा व शाहनवाज ने दवा वितरण तथा लैब इंचार्ज आसिम ने खून की जांच की जानकारी दी। इस अनोखी पहल से बालिकाओं में स्वावलंबन की भावना विकसित हुई। इस दौरान मधुसूदन शर्मा, रश्मि, सुभाष चंद्र, दीपशिखा रानी, मोनिका सहित अनेक छात्राएं उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- Hap...