Muzaffarnagar News: बारिश से मकान की छत गिरी, बच्चों समेत कई घायल
मुजफ्फर नगर, अगस्त 23 -- Muzaffarnagar News: खतौली शनिवार की सुबह से कई घंटों तक हुई लगातार बारिश से एक व्यक्ति के मकान की छत गिर गई। छत के मलबे के नीचे महिला बच्चों समेत कई लोग घायल हुए। धमाके की आवाज सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने मलबे में दबे बच्चों को बहार निकाला। मलबे से मकान के अंदर का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।मोहल्ला इस्लामनगर निवासी कामिल अपनी पत्नी अमरीन व तीन बच्चों के साथ मकान में रहता है। शनिवार सुबह नगर में बारिश शुरू हो गई। कई घंटों की हुई बारिश के चलते कामिल के मकान की कच्ची छत भर-भराकर धमाके के साथ गिर गई। छत गिरने से मकान में मौजूद लोगों मलबे के नीचे दब गए। यह भी पढ़ें- Kannauj News: बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबा दंपती और तीन बच्चे धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़ पड़े। आसपास के लोगों ने मलबे के नीचे दबे सभी लोगों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.