Muzaffarnagar News: बारिश से गन्ना व धान की फसलें बर्बाद, मुआवजे की मांग
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 30 -- Muzaffarnagar News: मोरना क्षेत्र में लगातार तीन दिनों तक हुई बारिश से गन्ने और धान की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर खेतों में पानी भरने तथा तेज बारिश के कारण धान की पककर तैयार फसल खेतों में बिछ गई है। वहीं निचले इलाकों में गन्ने और चारे की फसल भी जलभराव की चपेट में आ गई है। पीड़ित किसानों ने शासन-प्रशासन से फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
क्षेत्र की अर्थव्यवस्था पर असर मोरना ब्लॉक क्षेत्र में हुई रिकॉर्ड बारिश से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली गन्ने और धान की फसलें प्रभावित हुई हैं। भोकरहेड़ी के मोहल्ला कुआंपट्टी निवासी किसान विनोद कुमार ने बताया कि उनकी धान की फसल पककर तैयार थी। लगातार बारिश के कारण पांच बीघा धान की फसल खेत में गिर गई है। इससे उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.