Muzaffarnagar News: बारिश में भरभराकर गिरा दिव्यांग का मकान
मुजफ्फर नगर, अगस्त 17 -- Muzaffarnagar News: भोपा । क्षेत्र के गांव रहकड़ा में रविवार को तेज बारिश के दौरान एक दिव्यांग दंपती का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में मकान के मलबे में चारपाई, बिस्तर, कपड़े, अनाज समेत घरेलू सामान दबकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्य मकान के बाहर छप्पर के नीचे बैठे थे, जिससे उनकी जान बच गई। रहकड़ा निवासी सन्तरपाल हाथ से दिव्यांग हैं, जबकि उनकी पत्नी सुमन पैर से दिव्यांग हैं। रविवार को सुमन घर के बाहर छप्पर में खाना बना रही थीं। सन्तरपाल अपने पांच बच्चों परि 13, परिधि 11, विद्या 9, आरव 6 और वाशु 3 के साथ छप्पर के नीचे बैठे थे। इसी दौरान कच्चे मकान से अचानक आवाज आने लगी। खतरा भांपकर परिवार के सदस्य बाहर निकलने लगे और कुछ ही क्षणों में मकान भरभराकर ढह गया। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.