मुजफ्फर नगर, अगस्त 7 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर गुरुवार को दिनभर हुई मूसलाधार बारिश ने कांवड़ यात्रा को कठिन जरूर बना दिया, लेकिन शिवभक्तों की आस्था के कदम कहीं नहीं डगमगाए। शहर और कांवड़ मार्ग पर कई स्थानों पर जलभराव, कीचड़ और फिसलन के बावजूद कंधों पर कांवड़ उठाए श्रद्धालु 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के गगनभेदी जयघोष के साथ अपने गंतव्य की ओर निरंतर बढ़ते रहे। बारिश की हर बूंद मानो उनकी श्रद्धा की परीक्षा ले रही थी, जिसे शिवभक्तों ने अटूट विश्वास और संकल्प के साथ पार किया。 यह भी पढ़ें- मेघों के बीच भी आस्था की डगर पर बढ़ते रहे कांवड़िएबारिश से राहत मिली पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बीच कांवड़ यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को बुधवार देर रात मौसम बदलने से कुछ राहत मिली। तेज हवाओं के बाद शुरू हुई बारिश गुरुवार को पूरे दिन...