मुजफ्फर नगर, जुलाई 10 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर बुधवार रात आठ बजे से लगातार हो रही बारिश आफत बन गई है। बारिश के कारण शहर, कस्बे से लेकर गांव तक चौतरफा पानी ही पानी नजर आ रहा है। बारिश से हुए जलभराव से जनजीवन बेहाल हो गया है। शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक नालों की सफाई नहीं हो पाई। जिस कारण पानी सड़क, गली मोहल्लों के साथ घरों के अंदर भी भर गया है। इतना ही नहीं जनपद के कई सब स्टेशन, ट्रांसफार्मर और अन्य उपकरण भी पानी में डूब गए है। शहरी क्षेत्र की सड़कों पर ढाई से तीन फीट पानी भर गया, वहीं कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में तीन से चार फीट तक पानी भरने से लोगों का बुरा हाल हो गया। यह भी पढ़ें- Hapur News: बारिश में टीम के साथ सड़कों पर उतरे ईओजलभराव की समस्या करीब 20 घंटे से लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। शहर के मोहल्ला...