Muzaffarnagar News: बारिश के चलते गन्ना और धान की कटाई प्रभावित, नुकसान का खतरा
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 30 -- Muzaffarnagar News: सिसौली क्षेत्र में गुरुवार सुबह से हो रही बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आसमान में बादल छाए रहने और मौसम के अचानक बदले मिजाज से खेतों में खड़ी तथा कटाई के लिए तैयार फसलों पर नुकसान का खतरा मंडराने लगा है। किसानों को आशंका है कि यदि तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई तो गन्ना और धान की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, सरसों व गेहूं की बुवाई का काम भी प्रभावित होने की संभावना है। मिलों में गन्ने की पेराई देर से होने की उम्मीद है।खेतों में गन्ने की फसल तैयार खड़ी है, जबकि धान की कटाई का काम भी चल रहा है। यह भी पढ़ें- Balia News: बेमौसम बारिश ने खेती को दिया आघात ऐसे में तेज हवाओं से गन्ने की फसल गिरने पर कटाई में दिक्कत आएगी। वहीं, धान की फसल गिरने और खेतों में नमी बढ़ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.