मुजफ्फर नगर, जुलाई 11 -- Muzaffarnagar News: शाहपुर क्षेत्र के गांव सोरम में देर शाम बारिश के भरे पानी में बच्चों के साथ में खेलने गया बालक अचानक से भरे पानी के गड्ढे में डूब गया। काफी समय के बाद जब बालक बाहर नहीं निकला तो साथ में मौजूद बच्चों ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। घंटों तलाश के बाद बालक के शव को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बालक के को लेकर सामुदायिक केंद्र पहुंची थी। जहां पर चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों द्वारा बालक का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया गया。

घटना का विवरण थाना क्षेत्र के गांव सोरम निवासी विक्की के छह बच्चे है। उसका 10 वर्षीय पुत्र आरव अपने पड़ोस के बच्चों के साथ शाम के समय खेलने गया था, इसी बीच सोरम के रास्ते पर ईट भट्ठे के पास भरे जल भराव में कई बच्चे नहान...