मुजफ्फर नगर, जुलाई 3 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। जनपद में मौसम के बदले मिजाज और भीषण उमस ने आम जनमानस को बेहाल कर दिया है। आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच निकल रही तेज धूप और हवा के थमने से उमस का ग्राफ काफी बढ़ गया है, जिससे लोग दिनभर पसीने से तर-बतर नजर आए। उमस भरी इस गर्मी ने लोगों की परेशानियां बेहद बढ़ा दी हैं। गुरुवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और हवा न चलने के कारण बहुत अधिक उमस बन गई। इसी बीच दोपहर के समय बादलों की ओट से निकले सूरज ने गर्मी का पारा भी बढ़ा दिया। अत्यधिक गर्मी और उमस से लोग काफी परेशान रहे। शहर में बादल छाए रहने के कारण लोग अपने काम निपटाने के लिए सड़कों पर निकले लेकिन उमस ने उन्हें अच्छा खासा परेशान किया। उपर से शहर में चहुंओर जाम लगा रहने से लोगों को गर्मी में पसीने-पसीने कर दिया। यह भी पढ़ें- Mir...