मुजफ्फर नगर, अगस्त 3 -- Muzaffarnagar News: खतौली। कोतवाली क्षेत्र के बाजार में सामान लेने जा रही महिला से युवक पर्स लूटकर फरार हो गया। घटना के बाद काफी देर तक आरोपी की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। आरोपी बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। बिददीवाडा बाजार निवासी अलका जैन शनिवार को अपनी पुत्र वधू के साथ बाजार से सामान लेने जा रही थी। सामान लेने के बाद जब वह घर के समीप पहुंची तो एक बदमाश ने अलका के हाथ से थैला लूटकर फरार हो गया। थैले में महिला का पर्स के अलावा सामान भी था। यह भी पढ़ें- Unnao News: महिला का पर्स छीनने वाला लुटेरा गिरफ्तार घटना के बाद महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक वह मौके से फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक बदमा...