Muzaffarnagar News: बाइक सवार पर जानलेवा हमले में पांच पर केस दर्ज
मुजफ्फर नगर, अगस्त 19 -- Muzaffarnagar News: खतौली। बाइक सवार के साथ की गई मारपीट के बाद दी गई तहरीर पर पुलिस ने कार सवार चार युवकों के विरुद्ध कोतवाली में केस दर्ज किया है। आवास विकास कॉलोनी निवासी पूनम ने बताया कि उसका बेटा सूरज अपनी बाइक को ठीक करने के लिए घर से निकला था। कुछ दूर जाने पर कार सवार पांच युवकों ने बाइक को रोककर उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो उसमें पांच युवक मारपीट करते नजर आए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने अंश वर्धन, अभिषेक कुशवाह, प्रियांशु, प्रियांशु गुर्जर, लक्ष्य त्यागी के विरुद्ध केस दर्ज किया है। वहीं दूसरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.