Muzaffarnagar News: बाइक डिवाइडर से टकराई, दंपती व बेटी घायल
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 22 -- Muzaffarnagar News: गांव कवाल पुल के पास बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दंपती और उनकी 14 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव संभलहेड़ा निवासी एहसान (42) पुत्र नजीर अली, अपनी पत्नी मोहसीना (38) और बेटी अलफिजा (14) के साथ सोमवार को मौत में शामिल होने मुजफ्फरनगर गए थे। दोपहर बाद जब वे तीनों बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी कवाल पुल के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से तीनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने तीनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.