Muzaffarnagar News: बाइक चोरी का खुलासा, दो चोर गिरफ्तार
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 23 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर दस दिन पूर्व गांव तुल्हेड़ी में घर के बाहर खड़ी चोरी हुई बाइक की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल दोनों चोरों को चोरी की गई बाइक तथा घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी के साथ गिरफ्तार कर लिया।करीब दस दिन पूर्व 12 सितंबर की रात्रि में तुल्हेड़ी निवासी आमिर पुत्र इलियास के घर के बाहर खड़ी उसकी बाइक चोरी हो गई थी। चोरी की घटना पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसमें दो चोर आमिर की बाइक को एक छोटा हाथी में लादकर चोरी कर ले जाते दिखाई दिए थे। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना के खुलासे में जुटी थी। मंगलवार की सुबह पुलिस ने एक सूचना के आधार पर डिग्डेहरा मार्ग से बिटटू निवासी ग्राम नियामतपुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर हाल निवासी रुड़की तथा रितिक निवासी गांव निय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.