मुजफ्फर नगर, सितम्बर 17 -- Muzaffarnagar News: मोरना। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर निरगाजनी झाल के पास बुधवार को तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। भोपा थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर निवासी धर्मपाल सिंह 60वर्षीय पुत्र सिरदारा कचरा बीनने का काम करते हैं। बुधवार शाम वह निरगाजनी झाल के पास कचरा बीनने गए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से धर्मपाल सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना एंबुलेंस को दी। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...