Muzaffarnagar News: बस्ते में तमंचा लेकर स्कूल पहुंचा छात्र, क्लास में साथी पर चला दी गोली
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 2 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर/खतौली जानसठ रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में गुरुवार को हुई सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। 12वीं के छात्र ने क्लास रूम में पहुंचकर वहां पढ़ाई कर रहे अपने साथी छात्र पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली मिस हो गई और छात्र बाल-बाल बच गया। अचानक हुई घटना से क्लास रूम में भगदड़ मच गई। क्लास से बाहर आए छात्रों ने शोर मचाया तो प्रधानाचार्य ने आरोपी छात्र को पकड़ने का प्रयास किया। इस पर आरोपी छात्र ने प्रधानाचार्य पर भी तमंचा तान दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी छात्र के अलावा दूसरे छात्र को भी हिरासत में लिया है। बताया गया है कि आरोपी छात्र पर तीन दिन पहले हमला हुआ था। इसी का बदला लेने के लिए वह तमंचा लेकर कॉलेज पहुंचा था। प्रधानाचार्य की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है. यह भी पढ़ें- मारप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.