मुजफ्फर नगर, सितम्बर 19 -- Muzaffarnagar News: खतौली। महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के उपचार और विशेषज्ञो द्वारा बसंती नर्सिंग होम में 22 सितंबर को विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में दिल्ली के क्लाउड नाइन अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. तनु शर्मा क्षेत्र की महिला मरीजों की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श प्रदान करेंगी। शिविर में जांच सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। बसंती नर्सिंग होम के निदेशक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दिनेश चंद्रा ने बताया कि शिविर में महिलाओं से संबंधित विभिन्न रोगों एवं स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि डॉ. तनु शर्मा स्त्री रोग एवं प्रसूति चिकित्सा के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखती हैं तथा विशेष रूप से निसंतानता से ...