Muzaffarnagar News: बनते ही उखड़ने लगी नहर पटरी की सड़क, निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 3 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। विज्ञाना और जौला गांव के जंगल में नहर पटरी पर सिंचाई विभाग की ओर से कराए जा रहे सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों को ताक पर रखकर घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। यही वजह है कि सड़क तैयार होते ही जगह-जगह से उखड़ने लगी है। निर्माण कार्य की यह हालत देखकर ग्रामीणों में रोष है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी धन खर्च करके बनाई जा रही सड़क की गुणवत्ता इतनी कमजोर है कि वह निर्माण के साथ ही जवाब देने लगी है। यदि सड़क की यही स्थिति रही तो कुछ ही समय में पूरी सड़क क्षतिग्रस्त हो सकती है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.