Muzaffarnagar News: बजाज हिन्दुस्थान शुगर मिल में खेलकूद प्रतियोगिताएं
मुजफ्फर नगर, अगस्त 15 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड की बुढ़ाना इकाई में कॉलोनी परिसर में बच्चों और अधिकारियों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ इकाई प्रमुख चंद्रवीर सिंह ने सभी विभागाध्यक्षों की मौजूदगी में किया। प्रतियोगिताओं में नींबू दौड़, बोरा दौड़, संयुक्त दौड़, 100 मीटर, 60 मीटर और 40 मीटर दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। बच्चों ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं इकाई के अधिकारियों ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन के दौरान बच्चों और अधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Ranchi News: स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.