Muzaffarnagar News: बच्चों ने किया मुख्य डाकघर का शैक्षिक भ्रमण
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल के कक्षा एक के विद्यार्थियों को व्यावहारिक शिक्षा के तहत पटेलनगर स्थित मुख्य डाकघर का शैक्षिक भ्रमण कराया। इस दौरान बच्चे अपने अभिभावकों के नाम हाथ से लिखी चिट्ठियां लेकर डाकघर पहुंचे और उन्हें पोस्ट बॉक्स में डालकर बेहद उत्साहित नजर आए। डाकघर के अधिकारियों व डाकिए ने बच्चों को भारतीय डाक के इतिहास, कार्यप्रणाली और सेवाएं घर-घर पहुंचाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया। प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि डिजिटल दौर में बच्चों को हाथ से लिखे पत्रों की भावनात्मक आत्मीयता से जोड़ने और किताबी ज्ञान को वास्तविक अनुभव से परिचित कराने के उद्देश्य से यह भ्रमण आयोजित किया था। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: दुर्लभ डाक टिकटों की प्रदर्शनी देख बच्चों में दिखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.