मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 27 -- Muzaffarnagar News: कुंद-कुन्द जैन कॉलेज में गृह विज्ञान विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को बीएससी (गृह विज्ञान) अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए नर्सरी स्कूल विजिट शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। जिसमे छात्राओं को बाल मनोविज्ञान, प्रारम्भिक बाल शिक्षण और व्यावहारिक अध्यापन पद्धतियों के बारे में जानकारी दी।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर नीतू वशिष्ठ ने हरी झंडी दिखाकर किया। भ्रमण गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डाक्टर पूजा पुंडीर एवं सह-शिक्षिका डा. पारुल शर्मा के मार्गदर्शन अनुशासन में संपन्न हुआ। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान शिक्षण और गतिविधि संचालन में अंतिम वर्ष की सभी छात्राओं सलोनी, हफ्सा, इकरा, युमना, नीशु, अन्नू सैनी, रमशा, सारिका, समरजहां, तमन्ना, तशीना, सोमवर्णा, रुचि, प्राची, पारुल, शगुन, सि...