मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 14 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना सवा साल के बच्चे की मौत के मामले में शिकायतों और अस्पताल सील करने की मांग के बीच स्वास्थ्य विभाग ने मुजफ्फरनगर मार्ग पर स्थित ग्रीन हॉस्पिटल और उसकी बच्चों की नर्सरी को सील कर दिया। करीब तीन सप्ताह पहले अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई थी। इसके बाद पिता ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल समेत संबंधित अधिकारियों से शिकायत की थी। कार्रवाई के दौरान अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

अस्पताल और नर्सरी को किया गया सील मंगलवार को एसीएमओ डॉ. महक सिंह और एसीएमओ डॉ. अजय कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रीन हॉस्पिटल पहुंची। टीम में बुढ़ाना सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रणव तेवतिया भी शामिल रहे। अधिकारियों ने अस्पताल और बच्चों की नर्सरी को सील क...