Muzaffarnagar News: बच्चे की मौत के मामले में ग्रीन हॉस्पिटल पर छापेमारी, सील लगाने पर हंगामा
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 12 -- बच्चे की मौत के बाद अस्पताल पर कार्रवाई Muzaffarnagar News: कस्बे के ग्रीन हॉस्पिटल में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रणव तेवतिया के नेतृत्व में पहुंची टीम अस्पताल को सील करने की कार्रवाई के लिए आई थी। करीब तीन सप्ताह पहले इसी अस्पताल में एक बच्चे की मौत हो गई थी। बच्चे के परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल समेत संबंधित अधिकारियों से शिकायत की थी। कार्रवाई के दौरान अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। टीम ने अस्पताल स्टाफ पर विरोध करने और धक्कामुक्की करने का आरोप लगाया है। कस्बे के ग्रीन हॉस्पिटल में बच्चे की मौत के बाद से ही परिजन मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे थे। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकीय लापरवाही के कारण उनके बच्चे की जान गई। उन्होंन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.