Muzaffarnagar News: बकाया पैसे मांगने पर पिता-पुत्र पर हमला
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarnagar News: मंसूरपुर। क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में शुक्रवार सुबह बकाया पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में दो सगे भाइयों पर हलवाई और उसके पुत्र के साथ लाठी-डंडों व बलकटी से मारपीट करने का आरोप है। मारपीट में हलवाई नरेश कुमार का हाथ टूट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हलवाई को खतौली स्थित मेडिकल में भर्ती कराया,जहां से उसे मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हलवाई नरेश कुमार के पुत्र सुमित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता के कुछ रुपये नरेश त्यागी पर बकाया थे। शुक्रवार सुबह उसके पिता बकाया रकम मांगने गए थे।आरोप है कि पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया,जिसके बाद नरेश त्यागीऔर उसके भाई सुरेश त्यागी ने मिलकर नरेश कुमार व उसके पुत्र सुमित के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.